झामुमो ने सांसद निशिकांत दुबे का फूंका पुतला

लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा लातेहार के कार्यकर्ताओं के द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 10:47 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 10:47 PM (IST)
झामुमो ने सांसद निशिकांत दुबे का फूंका पुतला
झामुमो ने सांसद निशिकांत दुबे का फूंका पुतला

लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा लातेहार के कार्यकर्ताओं के द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय के कोर्ट के समीप सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया। झामुमो के गुरुजी के शान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने निशिकांत दुबे के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला दहन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि गुरू जी शिबू सोरेन के खिलाफ गुश्ताखी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर झारखंड मुक्ति के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद वारिस अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रत्याशी मोहन गंझू, उपाध्यक्ष मानिकचंद गंझू, हरेंद्र भुइया, मोहन भुइया, मोहम्मद रिजवान, नगर अध्यक्ष मोहम्मद शमशेर खान, अरशद अंसारी, रंजीत उर्फ मोहन मुंडा, मनोज चौधरी, नंदकिशोर ¨सह व उमेश साहू समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी