कांग्रेसियों ने मृतक परिवार को दी राहत सामाग्री

संवाद सूत्र मनिका मनिका प्रखंड के हेसातु ग्राम के जगलाल भुइयां के पुत्री निम्मी कुमारी का नि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 06:13 AM (IST)
कांग्रेसियों ने मृतक परिवार को दी राहत सामाग्री
कांग्रेसियों ने मृतक परिवार को दी राहत सामाग्री

संवाद सूत्र, मनिका : मनिका प्रखंड के हेसातु ग्राम के जगलाल भुइयां के पुत्री निम्मी कुमारी का निधन होने की सूचना मिलते ही लातेहार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह एवं युवा कांग्रेस लातेहार जिला अध्यक्ष आफताब आलम ने हेसातु ग्राम पहुंच कर जानकारी ली। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री चावल, दाल,चना, तेल, आटा, आलू, बिस्कुट मृतक के परिवार को दिया। मौके पर प्रमोद सिंह ने कहा कि प्रथम दृश्य में पता चला कि बच्ची को फरका की बीमारी थी वहीं दो दिनों से बुखार से भी पीड़ित थी। उन्होंने कहा कि बच्ची के नहाने गई थी नहाने के दौरान ही बेहोश हो गई। उसकी दादी ने बताया कि फरका के वजह से पहले भी बेहोश हो चुकी थी। जांच के क्रम में ये पाया गया कि जगलाल भुइयां के घर का छप्पर बीच से कटा हुआ था। गांव की एक प्रथा है कि जब कोई फरका नामक बीमारी से बेहोश हो जाए तो छप्पर काट कर उसे आर पार किया जाय, ऐसा करने से मरीज को होश आ जाता है। आफताब आलम ने कहा कि जगलाल भुइयां का राशन कार्ड नहीं है और वो अपने ससुराल में रहता था। बाद में हेसातु में रहने लगा कुछ भाजपा नेताओं का आरोप यह है कि उसकी मौत भूख से हुई, अगर ऐसा होता तो जगलाल के कुल 8 बच्चे हैं। निम्मी से भी छोटे बच्चे हैं भूख और को भी चपेट में ले सकती थी। समाज में भूख से किसी का मृत्यु हो जाता है तो ये समाज को कलंकित करने वाली घटना है इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द पासवान, सुरेन्द्र भारती एवं दरोगी यादव जेएमएम से बलवंत सिंह युवा कांग्रेस नेता रंजीत कुमार,टिकु बाबू मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी