राजस्व कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

लातेहार : राजस्व कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना पिछले दस दिनों से नगर पंचायत कार्यालय समीप दिया ज

By Edited By: Publish:Tue, 21 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 Feb 2017 01:00 AM (IST)
राजस्व कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
राजस्व कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

लातेहार : राजस्व कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना पिछले दस दिनों से नगर पंचायत कार्यालय समीप दिया जा रहा है। धरना में शामिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजस्व कर्मचारी के जिला महामंत्री सुरेश राम ने कहा जबतक सरकार हमलोगों की मांगों पर विचार नहीं करती है तबतक धरना जारी रहेगा। उन्होंने 11 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर विचार करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष लवकेश ¨सह ने कहा कि सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन तेज करने की बात कही। साथ ही जिले भर के राजस्व कर्मियों से अपील किया की सरकार जबतक हमारी मांगों को नहीं मानती है तबतक विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। मौके पर अलिमुद्दीन अंसारी,सुरेश राम, मुरली मनोहर ¨सह, घुनेश्वर भगत, विकास पाण्डेय, उपेन्द्र कुमार, लाल बिहारी, उरांव, महेश ¨सह, अनंत शयनम विश्वकर्मा, मो.सुलेमान, अनिल होरो, रामनारायण राम, भीखन कुमार, राजकुमार, फबियानुस टोप्पो, कृष्णा राम, सुनील कुमार महली, प्रेम एक्का, संजय कुमार समेत दर्जनों राजस्व कर्मी उपस्थित थे। बताते चले कि राजस्व कर्मियों के आंदोलन पर चले जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

chat bot
आपका साथी