विश्व स्वच्छता दिवस पर चला अभियान

विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर शनिवार को एसडीओ केके राजहंस के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांथ में भी स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांथ में एसडीओ केके राजहंस ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की भी सपथ दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 08:01 PM (IST)
विश्व स्वच्छता दिवस पर चला अभियान
विश्व स्वच्छता दिवस पर चला अभियान

जयनगर (कोडरमा): विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर शनिवार को एसडीओ केके राजहंस के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांथ में भी स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांथ में एसडीओ केके राजहंस ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की भी शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी भी देश की पहचान होती है जब देश स्वच्छ होगा तभी उस देश के नागरिक स्वस्थ होंगे और जब नागरिक स्वस्थ होंगे तो देश का विकास काफी तीव्र गति से होगा। उन्होंने आम लोगों को भी इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि स्वच्छता में ही देवी देवताओं का वास होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने गांव, टोला, मुहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं खुद गंदगी ना फैलाएं साथ ही दूसरों को भी गंदगी फैलाने से रोकें। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांथ में वर्ग 6 तथा 7 के छात्र-छात्राओं के बीच  निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर सीओ विजय हेमराज खलखो, डॉ अजीत कुमार मंडल, डॉ सुरेश राणा, बीपीओ अशोक उपाध्याय ने भी संबोधित किया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. सोनी कुमारी, जीएनएम नीलोफा दादेल, जीएनएम प्रदीप कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर ¨पकी कुमारी, अर्जुन राणा, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार के अलावा कई स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी