ईवीएम के साथ वीवीपैट बताएगा सटीक वोट

झारखंड ओलंपिक एशोसिएशन द्वारा स्टेट गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर प्रत्येक जिला में टार्च रिले का आयोजन भी प्रत्येक जिला में किया जा रहा है। इस क्रम में कोडरमा में बुधवार की सुबह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jan 2019 07:23 PM (IST)
ईवीएम के साथ वीवीपैट बताएगा सटीक वोट
ईवीएम के साथ वीवीपैट बताएगा सटीक वोट

कोडरमा: इस बार के चुनाव में वो¨टग में गड़बड़ी की गुंजाइश काफी कम होगी। यहां तक की वोट सही उम्मीदवार को मिला या नहीं इसकी जानकारी वोटरों को मिल सकेगी। पहली बार अपनाई जा रही ईवीएम के साथ लगे वीवीपैट के इस सिस्टम के कारण चुनाव में पारदर्शिता बढ़ेगी। लिहाजा निर्वाचन आयोग द्वारा अधिक से अधिक वोटरों तक की जानकारी पहुंचाने का दिशा-निर्देश दिया गया है। प्रखंड स्तर पर इसका प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जबकि हर पंचायत व स्कूल, कॉलेजों में वीवीपैट का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही आम वोटरों को इसकी जानकारी से अवगत कराया जाएगा। उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. शफिक आलम ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत वीवीपैट की जानकारी अधिक से अधिक वोटरों तक पहुंचाई जा रही है। प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन के बाद सभी पंचायतों व कॉलेजों में इसकी जानकारी वोटरों को दी जाएगी। वीवीपैट वोटरों के किसी तरह संदेह को दूर करेगा। यहां तक की वोटर द्वारा ईवीएम का बटन दबाते ही एक पर्ची निकलकर बॉक्स में जाएगा। उक्त पर्ची के माध्यम से वोटर यह देख सकेंगे की उनका वोट किस उम्मीदवार को पड़ा है। जबकि उक्त पर्ची वोटर को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान भी ईवीएम में पड़े कुल वोट व पर्ची का मिलान कर सही वो¨टग का आकलन किया जा सकेगा। जबकि इससे वो¨टग में पादर्शिता बढ़ेगी। :::::::: वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन आज ::::::::

कोडरमा: पिछले कई माह से चले आ रहे मतदाता सूचि पुनर्रीक्षण कार्यक्रम के बाद अब स्वच्छ वोटर लिस्ट बनकर तैयार हो गया है। बुधवार को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। कोडरमा जिला में ऐसे भी दो या दो से अधिक स्थानों में नाम वाले करीब 16 हजार वोटरों को संशोधित किया गया है। जबकि करीब 5 हजार से ज्यादा मृत मतदाताओं का नाम हटाया गया है। वहीं वोटर लिस्ट स्वच्छ को लेकर घर-घर अभियान चलाकर नाम, उम्र, स्थान, पता आदि में सुधार किया गया है। साथ ही शत-प्रतिशत वोटरों का फोटो भी अपडेट किया गया है। लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखकर वोटर लिस्ट में अशुद्धियां दूर करने के हर संभव प्रयास हुए है। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वोटर लिस्ट में पूरी तरह स्वच्छ बनाया गया है। लिहाजा कोडरमा जिला में बेहतर कार्य के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुरस्कृत किया गया।

chat bot
आपका साथी