Lok Sabha Polls 2019: भाकपा माले के राजकुमार यादव ने कोडरमा से भरा पर्चा

Lok Sabha Polls 2019. कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन करने के लिए प्रत्याशी रेस हो गए हैं। इस क्रम में गुरुवार को भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव ने पर्चे भरे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 02:35 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 02:35 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: भाकपा माले के राजकुमार यादव ने कोडरमा से भरा पर्चा
Lok Sabha Polls 2019: भाकपा माले के राजकुमार यादव ने कोडरमा से भरा पर्चा
कोडरमा, जेएनएन। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन करने के लिए प्रत्याशी रेस हो गए हैं। इस क्रम में गुरुवार को भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव ने पर्चा भरा। गिरिडीह में निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार पाठक के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक विनोद सिंह, निरसा के मासस विधायक अरूप चटर्जी समेत बड़ी संख्या में माले समर्थक मौजूद थे। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में नामांकन की तिथि 10 से 18 अप्रैल तक है। बता दें कि महागठबंधन से इतर भाकपा माले ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार उतारा है।

महागठबंधन के तहत झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने अन्नपूर्णा देवी को यहां से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अन्नपूर्णा देवी राजद छोड़कर पिछले दिनों ही भाजपा में शामिल हुई हैं।

chat bot
आपका साथी