डबल इंजन में एक अपराध, दूसरा भ्रष्टाचार का पोषक

पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने कोडरमा पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कोडरमा के मरकचो प्रखंड के अस्पताल मैदान में राजद और महागठबंधन के प्रत्याशी अमिताभ कुमार के समर्थन में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:33 PM (IST)
डबल इंजन में एक अपराध, दूसरा भ्रष्टाचार का पोषक
डबल इंजन में एक अपराध, दूसरा भ्रष्टाचार का पोषक

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कोडरमा के मरकच्चो में  केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजद प्रत्याशी अमिताभ के पक्ष में  चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार और दूसरा इंजन अपराध को बढ़ावा दे रहा है। भाजपा ने ऐसे कमल छाप साबुन का इजाद किया है जिससे नहाते ही सारे पाप धुल जाते हैं। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी पर भी तंज कसते हुए कहा कि राजद ने उन्हें पूरा सम्मान दिया, पूरे झारखंड की कमान उनके हाथों में सौंपा गया। लेकिन वह लालच में पड़कर भाजपा में चली गई। उन्होंने कहा कि कोडरमा से मेरे पिता लालू प्रसाद का गहरा लगाव रहा है। आज भाजपा के लोग एक साजिश के तहत उन्हें जेल में बंद करके रखे हुए हैं। मेरे पूरे परिवार को परेशान किया गया। जब मैं 13 वर्ष का था तब मुझ पर टेंडर घोटाला का आरोप लगाकर मुकदमा किया गया। लेकिन हम कभी सिद्धांतों से समझौता कर भाजपा के आगे नहीं झुके। आज भाजपा के अच्छे दिन में प्याज 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लोग प्याज खाकर नहीं प्याज सूंघकर काम चला रहे हैं। जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा हिदुस्तान-पाकिस्तान, हिदू-मुस्लिम और इमरान खान की ओर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती हैं। हमें ऐसे दंगा फसाद की पार्टी से सचेत रहना है। झारखंड के मुख्यमंत्री तो हाथी उड़ाते हैं वहीं बेरोजगारों पर लाठी बरसाते हैं। इस बार जनता उन्हें सबक सिखाने की काम करेगी। यहां महागठबंधन की सरकार पूरी मजबूती के साथ बनेगी। सभा को प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, कांति देवी, सुभाष यादव , विधायक स्वीटी हेंब्रम, प्रदेश महासचिव रेनू सिंह ,महेश राय ,अनवारूल हक, रोहित मेहता ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन सरफुद्दीन अंसारी ने किया, मौके पर मोहम्मद फैयाज आलम, इम्तियाज वारसी ,महावीर यादव ,शिवनाथ यादव, रामधन यादव ,संतोष यादव, सम्पा देवी, सतरूपा पांडे, सत्यनारायण यादव ,कांति सिंह, वीरेंद्र यादव, रामकिशुन सिंह ,डॉक्टर जावेद अख्तर ,विनोद सिंह, संजय कुमार दास, पप्पू मेहता मनोज रजक अफजल अली खान, मंजूर आलम ,राकेश नायक, अनवर आलम ,अनीता यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी