रणनीति के तहत फतह करेंगे मिशन 2019: अमित

जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के हीरोडीह स्थित गैडे फैक्ट्री के मैदान में बुधवार को भाजपा जयनगर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Feb 2018 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 07 Feb 2018 07:41 PM (IST)
रणनीति के तहत फतह करेंगे मिशन 2019: अमित
रणनीति के तहत फतह करेंगे मिशन 2019: अमित

जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के हीरोडीह स्थित गैडे फैक्ट्री के मैदान में बुधवार को भाजपा जयनगर मंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ¨सह उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए अमित ¨सह ने कहा कि कोई भी जंग कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीता जा सकता है परंतु उसके लिये योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मजबूत होंगे और बूथ जीत लेंगे तो समझिए हम चुनाव भी जीत लिये। इसलिये हर एक कार्यकर्ता को तन-मन से काम करना होगा और एक रणनीति के तहत मिशन 2019 को फतह करना होगा। बैठक को जिला महामंत्री नितेश चंद्रवंशी, प्रमुख जयप्रकाश राम, सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार आदि ने भी संबोधित किया और कहा कि हर एक कार्यकर्ता द्वारा जनता को भाजपा की नीति और कामों को बताना होगा। इस दौरान आगामी 11 फरवरी को बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल की जयंती मनाने, सहयोग निधि आदि कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर ¨सह ने की, जबकि संचालन महामंत्री पोखराज राणा ने किया। बैठक में प्रमुख जयप्रकाश राम, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार ¨सह, यमुना यादव, सुरेंद्र मोदी, विक्की राणा, विजय यादव, गो¨वद यादव, दिनेश चौधरी, मीना साव, मीतलाल साव, सदानंद ¨सह, महेश यादव, सरयू शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी