20 हजार से ज्यादा किशोरों को लगा टीका

द्मश्रस्त्रद्गह्मद्वड्ड ठ्ठद्ग2ह्य संवाद सहयोगी कोडरमा किशोरों के लिए टीकाकरण महाभियान का जबरदस्त प्रभाव दिख रहा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 07:52 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 07:52 PM (IST)
20 हजार से ज्यादा किशोरों को लगा टीका
20 हजार से ज्यादा किशोरों को लगा टीका

संवाद सहयोगी, कोडरमा : किशोरों के लिए टीकाकरण महाभियान का जबरदस्त प्रभाव दिख रहा है। पूरे उत्साह के साथ किशोर टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। अब तक 20 हजार से ज्यादा बच्चों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। अगले कुछ दिनों में लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा। महाभियान के चौथे दिन जिले भर में 61 विद्यालयों, कालेजों व विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के किशोरों को वैक्सीन देने को शिविर का आयोजन कर करीब 5000 से अधिक किशोरों को पहली खुराक दी गई।

अभियान को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने कई विद्यालयों में कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से संक्रमण से सुरक्षा पाया जा सकता है। ऐसे में वंचित वर्ग को आगे आने की जरूरत है। विधायकों के प्राचार्य व शिक्षक भी अभियान को लेकर सक्रिय हैं।

रामेश्वर मोदी महादेव मोदी उच्च विद्यालय- चंदवारा के प्रधानाचार्य राधे श्याम शुक्ला ने बताया कि उनके विद्यालय में बेहतर रिस्पांस बच्चे एवं अभिभावकों से मिल रहा है। शिक्षकों द्वारा भी घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। पीएमयू सदस्य विशाल सिंह, रवि प्रकाश, आरती सिन्हा ने बताया कि सभी टीकाकरण शिविरों में लड़कों की तुलना में लड़कियों में उत्साह अधिक है। वे सभी कोविड के विरुद्ध वैक्सीन के फायदे को समझ रही है एवं अपने परिजनों व आसपास के लोगों को भी वैक्सीन लेने के लिए जागरूक कर रही हैं। अभियान को सफल बनाने में पीएमयू सदस्य राजदेव महतो, धनपाल, सूरज, सनी कुमार, शिक्षकगण, कर्मिगण, जिले के कई एनजीओ व अन्य योगदान दे रहे हैं। जेजे कालेज में आज लगेगा कैंप

अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने जेजे कालेज, केजीबीवी, जेबीएवी व अन्य निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर किशोरों का टीकाकरण महाभियान को 22 जनवरी तक बढ़ाने का निर्णय लिया। बैठक में एसडीओ ने कहा कि अभी तक जिसको टीका नहीं मिल पाया है, उन्हें टीका अवश्य लगवाएं और अपने विद्यालय व कालेज कैंपस को पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाएं। बैठक में अधिक से अधिक बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए स्ट्रेटजी बनाई गई, जिसमें सभी शिक्षकों ने अपना बहुमूल्य सुझाव दिया। साथ ही 21 और 22 जनवरी को जेजे कालेज, झुमरीतिलैया में मेगा कैम्प का आयोजन कर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी