झामुमो ने चलाया सदस्यता अभियान

संवाद सहयोगी कोडरमा झामुमो नगर कमेटी सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:55 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:55 PM (IST)
झामुमो ने चलाया सदस्यता अभियान
झामुमो ने चलाया सदस्यता अभियान

संवाद सहयोगी, कोडरमा : झामुमो नगर कमेटी सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रही है। इस दौरान गुरुवार को झामुमो जिला सचिव कामेश्वर महतो एवं झामुमो नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा के समक्ष कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नेता द्वय ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य व संगठन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्तमान सरकार में सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यही वजह है कि लोग पार्टी में आस्था जता रहे हैं। आने वाले समय में अब कोडरमा में भी नगर निकाय व पंचायत चुनाव में झामुमो के कार्यकर्ता दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे। समाजसेवी राजेश कुमार सहित कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष मिस्टर खान, संतोष यादव, अजय यादव, कारू यादव, अमन यादव, गोविद शर्मा, सूंदर रजक, जमीलउद्दीन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी