भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की दिलाई शपथ

नाबार्ड के द्वारा कोडरमा एवं जयनगर प्रखंड के विभिन्न हितधारकों के बीच सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत नईटांड पंचायत भवन में समर्पण संस्था के द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के महिला किसानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की शपथ दिलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 07:37 PM (IST)
भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की दिलाई शपथ
भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की दिलाई शपथ

कोडरमा: नाबार्ड द्वारा कोडरमा एवं जयनगर प्रखंड के विभिन्न हितधारकों के बीच सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन रविवार को किया गया। इस जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत नईटांड़ पंचायत भवन में चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के महिला किसानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की शपथ दिलाया गया। वहीं, समर्पण एवं नई आजादी अभियान के तहत नईटांड गांव में रात्रि चौपाल में डीडीएम हरिदत्त पोद्दार ने गांव के सभी ग्रामीणों एवं किसानों के बीच नये भारत की परिकल्पना पर चर्चा की। साथ ही कर्तव्य एवं अधिकार से लैस होते हुए सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। इस जागरूकता अभियान के तहत नईटांड स्थित उच्च विद्यालय परिसर में भी बच्चों के साथ बाल सभा का आयोजन किया गया। उन्हें कर्तव्यों व अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही, सतर्क रहने, सच्चाई, ईमानदारी से आगे बढ़ने एवं नये भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया गया। इसके अलावे वर्णवाल सेवा सदन कोडरमा में आयोजित युवा शपथ समारोह को संबोधित करते हुए डीडीएम हरिदत्त पो़द्दार ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए साझा प्रयास की जरूरत है। खासकर इसके लिए युवा साथियों की भूमिका अहम है। नई आजादी अभियान, पुणे से आये संत शिवकांत जी महाराज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सजग होना जरूरी है। युवा देश का वाहक है। युवा साथी दिग्भ्रमित न हों। उन्होंने कहा कि सच्चाई, ईमानदारी, सादगी, समन्वय, समय, संगठन, समर्पण, सत्संग एवं स्वाध्याय की महता जिन्होंने समझ लिया और जीवन में आत्मसात कर लिया, वही आज सफल व धनी व्यक्तियों में से हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंद्रमणि साहु, शंकरलाल राणा, मेरियन सोरेन, मनीष लाहिरी, सन्नी कुमार, रोहित कुमार, उमेश कुमार, उतम कुमार, संतोष कुमार पांडेय, धरनीधर प्रसाद, बंधनी खालको, जितेन्द्र ¨सह, अनिता कुमारी, सोनी कुमारी, ज्योति सिन्हा, नुतन कुमारी, प्रमिला देवी, रीना देवी, पुर्व मुखिया किशोर भगत, कृषक रामचंद्र महतो, भारती किसान कल्ब के खेमन साव, शांति देवी, कलावती देवी, ब्रहदेव साव, भीम साव आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी