जनता को सब्जबाग दिखा रही सरकार: झामुमो

:झामुमों कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को कोडरमा वर्णवाल धर्मशाला में जिला अध्यक्ष श्यामकिशोर ¨सह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा के साथ गांव-गांव में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री ¨सह ने कहा कि कोडरमा सहित पूरे राज्य में व्यवस्था बेहाल है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 07:29 PM (IST)
जनता को सब्जबाग दिखा रही सरकार: झामुमो
जनता को सब्जबाग दिखा रही सरकार: झामुमो

कोडरमा: झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को कोडरमा वर्णवाल धर्मशाला में जिला अध्यक्ष श्याम किशोर ¨सह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा के साथ गांव-गांव में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ¨सह ने कहा कि कोडरमा सहित पूरे राज्य में व्यवस्था बेहाल है। जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उद्योग धंधे बंद के कगार पर है, जबकि महंगाई चरम पर है। जनता पर अनावश्यक रूप से टैक्सों को बोझ लादा गया है। ग्रामीण विकास भी पूरी तरह ठप पड़ा है। सरकार ग्रामीण जनता को बरगला रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण विकास की योजनाएं भी बंद कर दी गई है। ऐसे में बेरोजगारी का आलम बढ़ा है। लोग रोजगार के लिए पलायन कर रहे है। गरीबों के मुख्य आधार ढिबरा, पत्थर कारोबार को भी कुचल दिया गया है। हालात पूरी तरह ¨चताजनक है। सरकार केवल जनता को बरगला रही है। अल्पवृष्टि के कारण सुखाड़ के हालत है, बावजूद सरकार किसानों के हित के लिए भी अभी तक कदम नहीं उठाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए क्षेत्रों में जाकर जनता को हकीकत से अवगत कराने को कहा। बैठक को संबोधित करते हुए वरीय नेता गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा के सबका साथ सबका विकास का नारा पूरी तरह दिखावा साबित हुआ है। सरकार में सिर्फ भाजपा नेताओं, अधिकारियों का विकास हुआ है। जनता आने वाले चुनाव में कड़ा सबक सिखाएगी। वहीं बैठक के दौरान झामुमो युवा मोर्चा जिला कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में शमसाद आलम को अध्यक्ष, नौशाद आलम को सचिव, सुधाकर यादव को सह सचिव बनाया गया। वहीं पार्टी के कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मो. मुबारक का मनोनयन किया गया। बैठक को उमेश राम, कामेश्वर वर्मा, निर्मला तिवारी, सत्येदव राय, वीरेंद्र पांडेय आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी