दलितों व शोषितों की आवाज थे अंबेडकर : भागीरथ

संवाद सूत्र झुमरीतिलैया (कोडरमा) परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के निकट अंबेडकर पार्क में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:36 PM (IST)
दलितों व शोषितों की आवाज थे अंबेडकर : भागीरथ
दलितों व शोषितों की आवाज थे अंबेडकर : भागीरथ

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के निकट अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक जिला महासचिव चांद आलम ने किया। वहीं दूसरी तरफ झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस ने अंबेडरक की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में तिलैया बस्ती प्रतिमा स्थल के पास मनाई गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे। उन्होंने दलितों और शोषित की आवाज बनकर समानता पर आधारित समाज का निर्माण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिकू, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर, परेश कुमार सिन्हा, संजय सेठ, अनिल यादव, प्रीति सहाय, भुनेश्वर राम, अकबर अली महफूज आलम, तसव्वर आलम, फिरोज खान, दिलीप सिंह, आकाश कुमार सिंह, डिपल कुमार, सुजाता देवी, राजूराम, श्यामलाल यादव, भोला दास, उमाशंकर दास, बजरंगी राम, भोला तुरिया, लकी कुमार पासवान समेत अन्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर बाबा साहब को नमन किया। प्रभावशाली हस्तियों में से एक थे बाबा साहब : रामधन यादव

राष्ट्रीय जनता दल के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामधन यादव के नेतृत्व में भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर श्रधांजलि अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब विधिवेता, राजनीतिज्ञ, सामाजिक न्याय और समरसता के प्रबल पक्षधर और महान समाज सुधारक थे। मनोज रजक ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका योगदान बहुमूल्य और उल्लेखनीय है। सामाजिक बुराइयों को दूर करने के उनके प्रयासों और उनके द्वारा शिक्षा को दिए गए महत्व का हमलोग अनुसरण करते हैं।

chat bot
आपका साथी