छठ घाट वाले रास्तों पर नजर रखेंगे रेलवे अधिकारी व कर्मी

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) छठ पर्व को लेकर रेलवे ने भी तैयारी की है। बिहार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 06:53 PM (IST)
छठ घाट वाले रास्तों पर नजर रखेंगे रेलवे अधिकारी व कर्मी
छठ घाट वाले रास्तों पर नजर रखेंगे रेलवे अधिकारी व कर्मी

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा) : छठ पर्व को लेकर रेलवे ने भी तैयारी की है। बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, वहीं रेलवे ट्रेक के पास के तालाबों में छठ घाट को देखते हुए ट्रेनों की रफ्तार भी कम की है। ईसीआर के जीएम अनुपम शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से धनबाद के डीआरएम आशीष बंसल एवं विभागों के पदाधिकारियों के साथ छठ के दौरान ट्रनों में भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधा, सुरक्षा को लेकर बातचीत की। इसके लिए धनबाद रेल मंडल के कोडरमा सहित कई स्टेशनों पर सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य सुविधा के लिए शिविर लगाया गया है। कोडरमा स्टेशन पर भी रविवार रात से प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था शुरू हुई। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. शैलेश कुमार ने बताया कि रात सात बजे से एक बजे तक यह व्यवस्था अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।

धनबाद रेल मंडल के वरीय परिचालन प्रबंधक ने कोडरमा स्टेशन प्रबंधक एके सिंह एवं यातायात निरीक्षक अरविन्द कुमार सुमन से हालात की जानकारी ली। बताया गया कि हीरोडीह रेलवे फाटक होकर विभिन्न घाटों के लिए जाने के लिए व्रती के लिए 10 नवंबर की शाम चार बजे से रात आठ बजे तक और 11 नवंबर को सुबह चार बजे से आठ बजे तक गुजरने वाले राजधानी सहित सभी ट्रेनें 130 के बजाय 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। ईसीआर के सीपीआरओ राजेश कुमार और धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पी के मिश्रा ने बताया कि कोडरमा सहित धनबाद रेलमंडल के सभी स्टेशन के वणिज्य विभाग के टीटीई के अलावा आरपीएफ को यात्रियों के सहयोग के लिए लगाया गया है। ट्रेनों के लोको पायलट को भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्टेशनों पर जिन प्लेटफार्मों पर ट्रेनों का आवागमन होता है। साथ ही डीआरएम से अनुमति मिलने के बाद ही प्लेटफार्म को बदलने के निर्देश दिए गए हैं।

मुंबई, दिल्ली से आए सैकड़ों यात्री :

छठ पर्व को लेकर दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोलकाता एवं अन्य राज्यों से सैकड़ों यात्री सोमवार को कोडरमा स्टेशन पर उतरे। इसमें मुख्य रूप से पुरुषोतम एक्सप्रेस, मुम्बई हावडा मेल, कोलकाता जम्मुतवी, अजमेर सियालदाह आदि ट्रेनों यात्री आए। कई यात्री कोडरमा स्टेशन उतरने के बाद हजारीबाग और बड़काकाना एवं कोडरमा मधुपुर जाने के लिए पैंसेजर ट्रेन का सहारा लिया। कई यात्रियों ने बसों के जरिये अन्य जिलों एवं बिहार के विभिन्न इलाकों के लिए बस पकड़ा।

chat bot
आपका साथी