चौपाल लगाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक: सीओ

कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को प्रखंड निष्पक्ष चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों व कलस्टर प्रभारितयों के साथ कोडरमा निर्वाची निबंधन पदाधिकारी सह सीओ अशोक राम ने बैठक की। बैठक में 12 दिसंबर को आयोजित होनेवाले मतदान को लेकर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:20 AM (IST)
चौपाल लगाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक: सीओ
चौपाल लगाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक: सीओ

झुमरीतिलैया (कोडरमा): कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को प्रखंड निष्पक्ष चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों व कलस्टर प्रभारियों के साथ कोडरमा निर्वाची निबंधन पदाधिकारी सह सीओ अशोक राम ने बैठक की। बैठक में 12 दिसंबर को आयोजित होनेवाले मतदान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सीओ ने कहा कि कमजोर वर्ग के लोगों को शराब व पैसे का खेल नहीं चले, इसके लिए चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत कोडरमा प्रखंड के मरियमपुर, फुलवरिया एवं तिलैया बस्ती स्थित बिरहोर टोला समेत अन्य इलाकों में चौपाल लगाकर इन्हें जागरूक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार तक चलेगा। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व कलस्टर प्रभारियों को निर्देश दिया कि बीएलओ के माध्यम से शुक्रवार तक मतदाता पर्ची घर-घर तक पहुंचे इसका विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि बीएलओ मतदान केंद्र के महत्वपूर्ण व्यक्ति होते हैं। घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरण इनका प्रमुख कार्य भी है। मतदाताओं की सुविधा के लिए बिजली, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था पर भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर 10 से अधिक मतदाता लाइन में लगे रहेंगे, उनके बाद के व्यक्ति को बैठने की सुविधा के साथ-साथ टोकन भी उपलब्ध कराएं, ताकि कतार में उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। सभी बूथों दो-दो कार्यकर्ता भी इस कार्य में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोडरमा प्रखंड अंतर्गत सीतासुखानी मध्य विद्यालय में चार मॉडल बूथ बनाये गए हैं। वहीं 12 पुरुषों के लिए दो महिला कलस्टर बनाये गए हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी में दिव्यांगों के लिए समूचित व्यवस्था भी की जा रही है। प्रखंड के सभी दिव्यांगजनों को बूथों पर लाने व ले जाने की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में बीडीओ रेशमा डुंगडुंग, नप के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार, नपं के कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार जैसल, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजकिशोर शर्मा, सेक्टर पदाधिकारी एके पांडेय, मुकेश प्रसाद सिंह, केशव कृष्ण, मंतोष राज, राजेश कुमार, रत्नेश प्रसाद, सुदेश राय, मो. मुजवीर रहमान, सीटी मैनेजर अभिषेक प्रसाद, प्रशांत भारती, संजय लकड़ा, देवेंद्र सिंह, मधुरेश कुमार सिंह, शैलेश रंजन, बाबूलाल हांसदा, राजेंद्र कुमार, पंकज कुमार, कलस्टर प्रभारी सुरेंद्र चौधरी, राजीव शर्मा, अजय भारद्वाज, रेखा कुमारी, युक्ता भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी