स्कूल बंद कर शराब दुकान खोल रही सरकार: मरांडी

बच्चों की उपस्थिति कम बताकर स्कूलों का समायोजन कर सरकार शराब की दूकाने खोल रही है। पारा षिक्षकों के प्रति गंभीर नहीं होकर शराब दुकानों में कार्यरत स्टॉफ को अधिक पैसे पर रखा जा रहा है। यही भाजपा सरकार की नीति है। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री सह झाविमो सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी ने जयनगर के हीरोडीह बाजार में झाविमो का हल्ला बोल, पोल खोल, चोर मचाये शोर कार्यक्रम के तहत लोगों को संबोधित करते हुए कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:40 PM (IST)
स्कूल बंद कर शराब दुकान खोल रही सरकार: मरांडी
स्कूल बंद कर शराब दुकान खोल रही सरकार: मरांडी

जयनगर (कोडरमा): एक तरफ सरकार बच्चों की उपस्थिति कम बताकर स्कूलों को बंद कर रही है, वहीं दूसरी ओर गांव-गांव में शराब की दुकानें खोल रही है। पारा शिक्षकों से अधिक पैसे शराब दुकानों में कार्यरत स्टॉफ को दिए जा रहे हैं। यही भाजपा सरकार की नीति है। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री सह झाविमो सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी ने जयनगर के हीरोडीह बाजार में झाविमो का हल्ला बोल, पोल खोल, चोर मचाये शोर कार्यक्रम के तहत लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लोगों में आशा जगी थी कि वास्तव में सबका साथ विकास होगा। परंतु ऐसा ना होकर विकास पूंजीपतियों का हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में गरीबों के लिए दवा नहीं है और मेडिकल तथा इंजीनिय¨रग कॉलेज खोले जा रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार ने झाविमो विधायकों को खरीद फरोख्त कर संविधान को ठेंगा दिखाया है। ऐसी सरकार से आम जनता को क्या उम्मीद हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में मंहगाई चरम पर है, भ्रष्टाचार बढ़ा है, देश की जनता असुरक्षित है। आनेवाले समय में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। कार्यक्रम को केंद्रीय सचिव सुरेश साव, जिलाध्यक्ष बेदू साव, उमेश यादव, सरवर खान, सुखदेव यादव, अरूण यादव, बलराम राणा, गणेश यादव आदि ने भी संबोधित किया और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजू ¨सह ने की, जबकि संचालन हाशिम अंसारी व अशोक यादव ने किया। मौके पर जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रमिला बर्णवाल, भीम साव, रामनाथ ¨सह, अर्जुन ¨सह, दुर्गा चंद्रवंशी, सहदेव भदानी, कौलश्वर ¨सह, प्रदीप साव, बसंत पांडेय, बालेश्वर राणा, सहदेव जायसवाल आदि कई लोग उपस्थित थे। ::::::: सैकडों लोग हुए झाविमो में शामिल::::::::::::

जयनगर: समाजसेवी सह युवा नेता उमेश यादव, अरूण यादव के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैंकड़ों युवा झारखंड विकास मोर्चा में शामिल हो गये। सभी लोगों का पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि देश व लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को हटाना होगा।

chat bot
आपका साथी