प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव से कई लोग घायल

कोडरमा : कोडरमा प्रखंड के बेकोबार दक्षिणी पंचायत में बुधवार की शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Jan 2018 03:00 AM (IST) Updated:Thu, 25 Jan 2018 03:00 AM (IST)
प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव से कई लोग घायल
प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव से कई लोग घायल

कोडरमा : कोडरमा प्रखंड के बेकोबार दक्षिणी पंचायत में बुधवार की शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पथराव किए जाने से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में चौकीदार अर्जुन राम, चंद्रिका प्रसाद ,राजू प्रसाद ,लक्ष्मण पंडित आदि शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ प्रभात कुमार बरदिया, एसडीपीओ अनिल शकर, कोडरमा थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह व बीडीओ मिथिलेश चौधरी पुलिस बल के साथ गाव में पहुंचे। ये लोग शांति बनाए रखने के लिए वहां कैंप किए हुए हैं। घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। वही पुलिस एवं प्रशासन की टीम पहुंचने के बाद स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

chat bot
आपका साथी