देश के प्रति समर्पित रहें छात्र:चांसलर

झुमरीतिलैया चित्रगुप्त नगर स्थित कैपिटल विश्वविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंति को लेकर विशेष आयोजन किये गये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन कुमार सैनी विशिष्ट अतिथि पवन कुमार सैनी कुलपति डा. एमके बाजपेयी कुलसचिव डा. ओमप्रकाश मेहता एचआर प्रदीप भारद्वाज व छात्रों ने नेताजी के चित्र पर माल्यापर्ण कर देश को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 09:04 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:21 AM (IST)
देश के प्रति समर्पित रहें छात्र:चांसलर
देश के प्रति समर्पित रहें छात्र:चांसलर

संवाद सहयेागी, कोडरमा: झुमरीतिलैया चित्रगुप्त नगर स्थित कैपिटल विश्वविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंति को लेकर विशेष आयोजन किये गये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन कुमार सैनी, विशिष्ट अतिथि पवन कुमार सैनी, कुलपति डा. एमके बाजपेयी, कुलसचिव डा. ओमप्रकाश मेहता, एचआर प्रदीप भारद्वाज व छात्रों ने नेताजी के चित्र पर माल्यापर्ण कर देश को सशक्त बनाने में दायित्व निर्वहन की शपथ ली। इस मौके पर कुलाधिपति सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में नेताजी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सच्चे देशभक्त के रूप में नेताजी देश की खातिर सबकुछ न्योछावर कर दिया। आज युवाओं एवं छात्रों को भी देश को उंचाईयों पर पहुंचाने में शपथ लेने की जरूरत है। सभी को समर्पित भाव से राष्ट्र को सशक्त बनाने के दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस उन महान राष्ट्रभक्तों में शुमार थे जिनका नाम आते ही हर कोई गौरवान्वित महसूस करते है। नेताजी का जय हिद का नारा आज राष्ट्रीय नारा बन गया है। बचपन से ही विलक्षण प्रतिभाशाली एवं देशप्रेमी नेताजी देश की खातिर अपनी सुखसुविधा से लैस भारतीय सिविल सेवा की नौकरी तक ठुकरा दी। नेताजी का मानना था कि आजादी की लड़ाई में आक्रामक लड़ाई एवं सशक्त क्रांति के बिना संभव नहीं है। उन्होंने छात्र जीवन में नेताजी से प्रेरणा लेते हुए देश की खातिर संघर्ष करते हुए सशक्त भूमिका निभाने की अपील की। इस मौके पर टीएन शर्मा, डा. शैलेस मिश्रा, दयानंद सिन्हा, विशाल कुमार, सुरभि जैन, काजल कुमारी, निरज कुमार, कौशल कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी