काला बिल्ला लगा राजस्व कर्मियों ने दिया धरना

कोडरमा: 10 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला इकाई के कर्मियों ने मं

By Edited By: Publish:Tue, 17 Jan 2017 08:17 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jan 2017 08:17 PM (IST)
काला बिल्ला लगा राजस्व कर्मियों ने दिया धरना
काला बिल्ला लगा राजस्व कर्मियों ने दिया धरना

कोडरमा: 10 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला इकाई के कर्मियों ने मंगलवार को जिला समाहरणालय के समक्ष काला बिल्ला लगाकर धरना दिया। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन राजस्व सचिव के नाम उपायुक्त को सौंपा गया। राजस्व कर्मी लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलन चला रहे हैं। सरकारी स्तर से आश्वासनों के बाद भी परिणाम नहीं निकल पा रहा है। लिहाजा अब राजस्व कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दे रहे हैं। राज्य इकाई के निर्देश पर राजस्व कर्मी 24 जनवरी को राजस्व मंत्री का आवास घेराव करेंगे। बावजूद मांगे पूरी नही होने पर 10 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जिला सचिव आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि संघ की मांगे पूरी तरह जायज है, बावजूद सरकारी स्तर से अमल न होना ¨चताजनक है। मांगों में राजस्व संवर्ग का गठन करने, राजस्व कर्मचारियों को अपर समाहर्ता के पद तक को सन्निहित करने, अंचल निरीक्षक की सीधी भर्ती पर रोक लगाने, राजस्व कर्मियों को प्रोन्नति देने, राजस्व सेवा प्रोटेक्सन एक्ट बनाने, ऑन लाईन कार्य के लिए राजस्व कर्मियों को पूर्ण रूपेण प्रशिक्षण देने, राजस्व कर्मियों की शैक्षणिक योग्यता उत्क्रमित करने, बेसिक पे-ग्रेड में बढोतरी, बायोमैट्रीक उपस्थिति से मुक्त करने आदि मांगे है। इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि पांडे के अलावा राजस्व कर्मी अनंत कुमार बख्सी, हरेकृष्णा प्रसाद, राजीव रंजन, नीतिश कुमार, विशेश्वर पंडित, रजनीकांत ¨सह, मनोज ¨सह, सुरेंद्र प्रसाद, धीरेंद्र कुमार, पंकज ¨सह, विनोद कुमार, दिनेश राम, प्रमोद ¨सह, अनमोल कुजूर, वशीउर रहमान, किशुन यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी