वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज

झुमरीतिलैया (कोडरमा): जिले के विभिन्न सीबीएसई से संचालित विद्यालयों के बच्चों के लिए वॉलीबॉल प्रतिय

By Edited By: Publish:Sun, 04 Dec 2016 07:03 PM (IST) Updated:Sun, 04 Dec 2016 07:03 PM (IST)
वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज

झुमरीतिलैया (कोडरमा): जिले के विभिन्न सीबीएसई से संचालित विद्यालयों के बच्चों के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को सेक्रेड हर्ट स्कूल झुमरीतिलैया मैदान में किया जाएगा। यह जानकारी विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, विशिष्ट अतिथि डीईओ पीपी झा, नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव, सहोदया कांप्लेक्स के अध्यक्ष सह सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट, सचिव सह डीएवी के प्राचार्य ओपी यादव समेत विभिन्न विद्यालयों के निदेशक, प्राचार्य उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी