छात्राओं को दी गई कृमि के बारे में जानकारी

कोडरमा: राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कोडरमा स्थित कस्तुरबा बालिका विद्यालय में क

By Edited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 08:24 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 08:24 PM (IST)
छात्राओं को दी गई कृमि के बारे में जानकारी

कोडरमा: राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कोडरमा स्थित कस्तुरबा बालिका विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपायुक्त संजीव बेसरा, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व सिविल सर्जन मधुबाला राणा मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त संजीव बेसरा, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व सिविल सर्जन मुधुबाला राणा ने केया। इस अवसर पर डीसी संजीव बेसरा ने कहा कि इस कार्यक्रम को पूरे जिले में सफल बनाए ताकि बच्चों को इसका लाभ मिल सके। वहीं जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि अस्वच्छता के कारण पेट में कीड़े होते हैं। इसलिए सबों को खाना खाने से पूर्व व शौच के बाद हाथों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। खुले में शौच करने से भी कृमि होने का खतरा होता है, इसलिए खुले में शौच नहीं करनी चाहिए। वहीं सीएस मधुबाला राणा ने कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चों का ग्रोथ सही से नहीं होता है। बच्चों में कमजोरी व पेट दर्द की शिकायत होती है। पेट में खाने के दौरान हाथों या किसी माध्यम से गंदगी के जाने से होता है। एल्बेंडाजोल की गोली खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। इस लिए दो साल से उपर के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलानी चाहिए। कार्यशाला के उपरांत सभी छात्राओं के बीच कृमी नाशक दवा एल्बेंडाजोल का वितरण किया गया। मौके पर एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डॉ. शारद कुमार, डॅा मनोज कुमार, डीपीएम समरेश कुमार, रूपलाल गोप, वार्डेन प्रतीमा ¨मज, वीभा कुमारी, संगीता कुमारी , हैप्पी पांडेय, किरण कुमारी, संजू कुमारी, कोमिला कुमारी आदि उपस्थित थे।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को गयी अल्बेंडाजोल की गोली

जयनगर (कोडरमा) राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर बुधवार को प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय के बच्चों को कृमि नाषक गोली एल्बेंडाजोल दी गयी। इस दौरान षून्य से 19 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाडी केंद्रो व स्कूलों में दवा दी गयी। इसकी शुरूआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजित कुमार मंडल ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांथ में स्कूली बच्चों को कृमिनाषक गोली देकर की। मौके पर उन्होने कहा कि आज जो बच्चे छूट जाएंगे उन्हे पुन: 15 फरवरी को दवायें दी जाएगी। मौके पर डॉ दीपक कुमार, एएनएम मोना कुमारी, प्रधानाध्यापक चूडामणी रविदास, दिनेष्वर रजक, बबिता देवी, मीना भारती आदि उपस्थित थे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के 16 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। पर्यवेक्षकों में प्रखंड प्रसार प्रषिक्षक षैलेंद्र कुमार तिवारी, अर¨बद कुमार, मो जफीम, मो शहाबुद्दीन, अरूण कुमार, रणधीर प्रसाद, सविता कुमारी, प्रदीप कुमार, रामकृष्ण गिरी, देवेंद्र दास, शांति तिग्गा, विपिन बिहारी सिन्हा ने अहम भूमिका निभायी।

chat bot
आपका साथी