सुविधापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना उद्देश्य: डीसी

कोडरमा: डिजीटल इंडिया सप्ताह को लेकर सोमवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाहरणालय सभागार

By Edited By: Publish:Tue, 07 Jul 2015 01:53 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2015 01:53 AM (IST)
सुविधापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना उद्देश्य: डीसी

कोडरमा: डिजीटल इंडिया सप्ताह को लेकर सोमवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाहरणालय सभागार में जेजे कॉलेज के बीसीए के छात्रों एंव खनन संस्थान के कंप्यूटर सांइस के छात्रों ने विभिन्न प्रोजेक्टों पर रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इस दौरान छात्रों ने स्वंय से बनाये गये सॉप्टवेयर के माध्यम से विभागों के सूचना आदान-प्रदान व शिकायतें देने आदि के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। वहीं डीआईओ सुभाष कुमार, ई-डिस्ट्रीक मैनेजर राजदेव महतो के द्वारा छात्र-छात्राओं को डिजिटल इंडिया से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित डीसी छवि रंजन ने कहा कि डिजिटल इंडिया का उद्देश्य इलेक्ट्रोनिक पद्धति से सुविधापूर्ण सरकारी सेवा उपलब्ध कराना है। इस दिशा में सरकार द्वारा कारगर कदम उठाया गया है। वर्तमान में जिलें में कई तरह के कार्य अब ऑन लाईन कर दिये गये है। जिसका लाभ भी लोग ले रहे है। उन्होंने छात्रों से दूसरे लोगों तक भी इन जानकारी को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों का हर काम घर बैठे संभव हो सकेगा। इससे कार्यालयों की भागदौड़ व अनावश्यक परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गांवों में भी हाई स्पीड इंटरनेट सेवा बहाल हो जाएगी। इसके लिए कार्य भी चल रहा है। जमीन संबधी दस्तावेजों का इंट्री भी किया जा रहा है। इससे म्यूटेशन सहित अन्य कार्य भी ऑन लाईन हो सकेगा। भविष्य के निर्माण में ऑन लाईन सेवा काफी अहम होगा। लिहाजा लोगों को इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। यहां तक की थानों में एफआईआर से लेकर शिकायत तक लोग ऑन लाईन कर सकते है। कई तरह के प्रमाण पत्र भी घर बैठे लोग बना सकते है। गांवों में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद पंचायतों से ही सारा कार्य संभव हो सकेगा। वहीं इसके उपरांत विभिन्न प्रखंडों से आये बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया। वहीं डिजिटल इंडिया सप्ताह को लेकर जेजे कॉलेज में छात्र-छात्राओं का डिजीटल लॉकर में निबंधन किया गया। कॉलेज के 53 छात्र-छात्राओं ने निबंधन कराया। इस कार्य के लिए छतरबर के प्रज्ञा केंद्र संचालक दिनेश कुमार गुप्ता को लगाया गया था। वहीं सोमवार को डीसी ने भी डिजीटल लॉकर में अपना निबंधन कराया।

chat bot
आपका साथी