सीआरएस का दौरा कल, तैयारी पूर्ण

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): 80 किलोमीटर लंबी कोडरमा-रांची भाया हजारीबाग रेल खंड में रेल प

By Edited By: Publish:Sun, 21 Dec 2014 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 10:43 PM (IST)
सीआरएस का दौरा कल, तैयारी पूर्ण

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): 80 किलोमीटर लंबी कोडरमा-रांची भाया हजारीबाग रेल खंड में रेल परिचालन की तैयारी चल रही है। रेल प्रशासन जी-जान से लगा हुआ है। उसी कड़ी में 80 किमी तक छुक-छुक ट्रेन चलाने के लिए तैयारी में रेलवे प्रशासन जुटा है। उसी कड़ी में रविवार को धनबाद रेल मंडल के वरीय परिचालन प्रबंधक वेद प्रकाश ने कोडरमा से हजारीबाग रेल खंड का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि 23 एवं 24 दिसंबर को सीआरएस प्रभात कुमार बाजपेयी लुधियाना-धनबाद एक्सप्रेस कोडरमा पहुंचेंगे। सीआरएस कोडरमा से पदमा तक ट्राली से एवं पदमा से स्पेशल सैलून से हजारीबाग जाएंगे। वहीं दूसरे दिन 24 दिसंबर को हजारीबाग से पदमा तक ट्राली से एवं पदमा से स्पेशल सैलून से कोडरमा स्टेशन तक आएंगे। वहीं दूसरी ओर पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक ने बताया कि रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वी प्रमंडल कोलकाता के निरीक्षण के दौरान ट्रेनों की गति का परीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर के ओपन लाइन के अधिकारी के अलावा निर्माण विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एलएन झा, मुख्य अभियंता निर्माण बीपी गुप्ता, धनबाद रेल मंडल के डीआरएम बीबी सिंह के अलावा कई अन्य रेल अधिकारी शामिल होंगे। सीपीआरओ के अनुसार कोडरमा से तीन रेल परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। 1999 में इन परियोजना को शुरू किया गया था। उस समय निर्माण की राशि के उपेक्षा 14 वर्ष में बढ़ोत्तरी हुई है। वर्तमान में कोडरमा-हजारीबाग-बड़काकाना-रांची रेल परियोजना के अनुमानित राशि 2957.21 करोड़ है। जबकि कोडरमा-गिरिडीह की अनुमानित राशि 768.87 करोड़ तथा कोडरमा तिलैया की अनुमानित राशि 418.17 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से कोडरमा स्टेशन देश के अतिमहत्वपूर्ण स्टेशनों में एक होगा। इधर, सीआरएस के दौरे को लेकर कोडरमा स्टेशन के अधिकारी गेस्ट हाउस को सजाने में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी