शिक्षा के बिना मानव का जीवन अधूरा: बालगोविंद

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 02:52 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 02:52 AM (IST)
शिक्षा के बिना मानव का जीवन अधूरा: बालगोविंद

झुमरीतिलैया : अखिल भारतीय धोबी महासंघ कोडरमा इकाई के तत्वावधान में केदार सदन झुमरीतिलैया में रविवार को मैट्रिक एवं इंटर के 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद राम, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन सचिव मथुरा राम थे। बतौर मुख्य अतिथि बालगोविंद राम ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव का जीवन अधूरा है। जो व्यक्ति लक्ष्य तय कर मेहनत करता है उसे सफलता निश्चित प्राप्त होती है। राष्ट्रीय संगठन सचिव मथुरा राम ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भेदभाव के कारण गरीब के बच्चे आगे नहीं बढ़ पाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य वक्ता महादेव राम ने कहा कि देश में दो तरह की शिक्षा पद्धति चल रही है। इसमें अमीर व गरीब के बीच खाई बढ़ रही है। इसे दूर करने की जरूरत है। समारोह को हजारीबाग जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद, चतरा जिलाध्यक्ष अशोक रजक, कोडरमा जिला सचिव एम. चंद्रा, सुशील कुमार, प्रकाश रजक, अंगलाल राम, मनोज रजक, जीतन राम, ईश्वर रजक, कैलाश रजक, विजय रजक, मिथिलेश रजक, हीरामन रजक आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुआ जिसे प्रतिमा कुमारी, काजल कुमारी, रिंकी कुमारी ने प्रस्तुत किया। मैट्रिक जैक के लिए चंदन रजक, अनिल कुमार, सुदीप रजक, अजय कुमार, मोनिका कुमारी, दसवीं सीबीएसई के लिए अमन कुमार, विकास कुमार, नीतेश कुमार, पल्लवी रानी, अभिनव कुमारी, मोनिका रजक तथा इंटर के लिए अरुण कुमार, चंदन रजक, नीतेश कुमार, पूजा कुमारी, मोनिका कुमारी को प्रशस्ती पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विनोद रजक ने किया। इस अवसर पर सूरजदेव रजक, कुलदीप रजक, भिखारी धोबी, दुखी रजक, अशोक रजक, अमर कुमार, अरुण कुमार रजक, ईश्वर रजक, बसंती देवी, शांति देवी, किरण देवी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी