कोडरमा में जीप-ऑटो में सीधी टक्कर, 10 से अधिक मजदूर हुए घायल Koderma News

कमांडर जीप और ऑटो में सीधी टक्कर में घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक है। वहीं ऑटो चालक चिंकु यादव मामूली रूप से घायल है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:43 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 12:43 PM (IST)
कोडरमा में जीप-ऑटो में सीधी टक्कर, 10 से अधिक मजदूर हुए घायल Koderma News
कोडरमा में जीप-ऑटो में सीधी टक्कर, 10 से अधिक मजदूर हुए घायल Koderma News

कोडरमा, जेएनएन। डोमचांच थाना क्षेत्र नीरूपहाड़ी के समीप सफी रोड में कमांडर जीप और ऑटो में सीधी टक्कर होने से ऑटो में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल डोमचांच तेतरियाडीह के रहनेवाले हैं। ये सभी मजदूर तेतरियाडीह से सफी धोड़ाकोला ढिबरा (माइका स्क्रेप)चुनने जा रहे थे। इसी क्रम में सफी की ओर से आर ही कमांडर जीप ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी।

सड़क दुर्घटना की सुचना मिलते ही डोमचांच पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज़ सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि कुछ की स्थिति को गंभीर देखते हुये चिकित्सक ने रांची रेफर कर दिया गया है। घायलों में संतोष सिंह (35) , पिता स्व सहदेव सिंह, ममता कुमारी (16), पिता बीरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह (32), पिता बासदेव सिंह, कंचन देवी (30), पति हरि सिंह, रधिया देवी (38), पति बीरेंद्र सिंह, सुनीता देवी (35), पति गणेश सिंह, सुदामा मसोमात (58), पति स्व सत्यनारायण सिंह, देवी (25), पति राम सिंह, सीता देवी (45), पति जोजो सिंह सभी तेतरियाडीह के रहने वाले हैं। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक है। वहीं ऑटो चालक चिंकु यादव मामूली रूप से घायल है।

chat bot
आपका साथी