बैंक ऑफ ग्रामसभा खोलने वाला यूसुफ पूर्ति करता था अफीम व गांजे की खेती

यूसुफ पूर्ति अफीम की खेती के साथ-साथ गांजे की भी खेती करने लगा था। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस उसके घर उदबुरू में कुर्की-जब्ती करने पहुंची थी।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 03 Jul 2018 10:43 AM (IST) Updated:Tue, 03 Jul 2018 12:23 PM (IST)
बैंक ऑफ ग्रामसभा खोलने वाला यूसुफ पूर्ति करता था अफीम व गांजे की खेती
बैंक ऑफ ग्रामसभा खोलने वाला यूसुफ पूर्ति करता था अफीम व गांजे की खेती

जागरण संवाददाता, खूंटी। पत्थलगड़ी का मास्टरमाइंड यूसुफ पूर्ति अफीम की खेती के साथ-साथ गांजे की भी खेती करने लगा था। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस उसके घर उदबुरू में कुर्की-जब्ती करने पहुंची थी। वह ग्रामीणों का लाखों रुपया बैंक ऑफ ग्रामसभा में जमा करने के नाम पर लेकर फरार हो गया है। इस बात की जानकारी एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को दी।

एसपी ने कहा कि पुलिस यूसुफ पूर्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (नशीले कारोबार के खिलाफ अधिनियम) के तहत मामला दर्ज करेगी। पूर्ति के घर कुर्की-जब्ती में कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। यूसुफ पूर्ति के घर से उसका आय व चरित्र प्रमाण पत्र भी बरामद किया गया। इसका पुलिस अध्ययन कर रही है। पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के बाबत दस्तावेजों का बहरहाल अध्ययन कर रही है।

एसपी ने कहा कि पुलिस को अगवा करने व हथियार लूटने सहित कोचांग में सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल सभी आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश में जुटी है। उन्होंने कहा कि जवानों से हथियार लूटने के आरोपितों में पत्थलगड़ी के मास्टर माइंड यूसुफ पूर्ति, बलराम समद, जोन जुनास तिरू, सुखराम मुंडू, ठकुरा मुंडा, जोटो मुंडा, बालगोविंद तिरू, मोतीलाल मुंडा, मंगरी देवी व अन्य सहित गैंगरेप के आरोपितों की खोज में पुलिस के कुल 1500 जवान व अधिकारियों को लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी