पत्थलगड़ी का आरोपित विकास टूटी गिरफ्तार

खूंटी : पत्थलगड़ी के कई मामलों में फरार विकास टूटी उर्फ विकास मुंडा को खूंटी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। खूंटी थानांतर्गत भंडरा पंचायत के ग्राम फुटकल टोली निवासी दासू टूटी का पुत्र विकास मुंडा (35) के खिलाफ खूंटी थाना में छह मामले चल रहे हैं। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। मंगलवार को पुलिस अ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 07:09 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 07:09 PM (IST)
पत्थलगड़ी का आरोपित विकास टूटी गिरफ्तार
पत्थलगड़ी का आरोपित विकास टूटी गिरफ्तार

खूंटी : पत्थलगड़ी के कई मामलों में फरार विकास टूटी उर्फ विकास मुंडा को खूंटी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। खूंटी थानांतर्गत भंडरा पंचायत के ग्राम फुटकल टोली निवासी दासू टूटी के पुत्र विकास मुंडा (35) के खिलाफ खूंटी थाने में छह मामले चल रहे हैं। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि विकास टूटी उर्फ विकास मुंडा को ग्राम जि¨लगा में देखा गया है। उन्होंने तत्काल खूंटी थाना प्रभारी राजेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने जि¨लगा में छापामारी कर विकास को धरदबोचा। थाना प्रभारी ने बताया कि विकास टूटी अपने सहयोगी के साथ सरकार के विरुद्ध जनता को भड़काने, अवैध तरीके से पत्थलगड़ी कर संविधान की गलत व्याख्या करने एवं विकास कार्यों को बाधित करने के आरोप में कई मामलों में वांछित है।

chat bot
आपका साथी