भाजपा ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

खूंटी भाजपा कार्यालय खूंटी में सोमवार को जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो की अगुवाई में वरिष्ठ भाजपा नेता और देश के पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की याद में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। शोक सभा में झारखंड के संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि देश ने एक महान व्यक्तित्व को खोया है आज पूरे देश में सन्नाटा छा गया है इनका भरपाई हम लोग कभी नहीं कर पाएंगे। जेटली जी हमारे लिए भीष्म पितामह की तरह थे कभी भी पार्टी या सरकार में किसी प्रकार का मुसीबत आती तो वे डटकर सामना करते थे। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि जब भी पार्टी या सरकार में कोई समस्या आती थी जेटली उसे हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते थे। उनके निधन को भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया। 20 सूत्री उपाध्यक्ष ओमप्रकाश क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2019 06:44 AM (IST)
भाजपा ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि
भाजपा ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

खूंटी : भाजपा कार्यालय, खूंटी में सोमवार को जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो की अगुवाई में वरिष्ठ भाजपा नेता और देश के पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की याद में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

शोक सभा में झारखंड के संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि देश ने एक महान व्यक्तित्व को खोया है आज पूरे देश में सन्नाटा छा गया है, इनका भरपाई हम लोग, कभी नहीं कर पाएंगे। जेटली जी हमारे लिए भीष्म पितामह की तरह थे कभी भी पार्टी या सरकार में किसी प्रकार का मुसीबत आती तो वे डटकर सामना करते थे। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि जब भी पार्टी या सरकार में कोई समस्या आती थी, जेटली उसे हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते थे। उनके निधन को भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया। 20 सूत्री उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप ने कहा जेटली के निधन से ना केवल भाजपा बल्कि राजनीति को गहरी क्षति पहुंच है। उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत ने कहा स्व. जेटली एक कुशल अधिवक्ता के साथ भारतीय राजनीति के चाणक्य के रूप में जाने जाते थे।सभा मे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी जेटली के जीवन से संबंधित दो-दो शब्द कहे। मौके पर दो मिनट का मौन रख उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की गई। संचालन महामंत्री विनोद नाग ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष अर्जुन पहान ने किये। शोक सभा में युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप साहू, एसटी मोर्चा अध्यक्ष लीलू पहान, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय स्वास्थी, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राम, ग्रामीण अध्यक्ष राजेश नाग,नगर अध्यक्ष सुरेश जयसवाल,किशू तिवारी,रमेश, महावीर राम, जोगेंद्र नायक, विकास चौधरी जगन्नाथ मुंडा, जगदीश गंझू, शंकर प्रधान, बलराम हंसा, टिबू नाग,मंगा नाग, नंदलाल महतो, मदन गोप, राजकुमार गुप्ता, अमर मिश्रा, अमित गुप्ता, सीताराम, शुभम जयसवाल, सुकेंदर, आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी