पर्यावरण बचाने के लिए सभी लगाएं पौधे

संसू तोरपा अखिल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jul 2022 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jul 2022 06:51 PM (IST)
पर्यावरण बचाने के लिए सभी लगाएं पौधे
पर्यावरण बचाने के लिए सभी लगाएं पौधे

पर्यावरण बचाने के लिए सभी लगाएं पौधे

संसू, तोरपा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खूंटी के द्वारा तोरपा के कई शिक्षण संस्थानों में पौधारोपण किया गया। तोरपा इकाई सह झारखंड प्रांत के नेतृत्व में श्री हरि प्लस टू, महात्मा एनडी ग्रोवर, राजकीय मध्य विद्यालय, सामुएल इंफेंट अकादमी में पौधारोपण किया गया। मौके पर जिला संयोजक कमलेश महतो ने बताया कि एसएफडी के माध्यम से पूरे देश में एक करोड़ पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। एबीवीपी खूंटी के द्वारा पूरे जिले के सभी प्रखंडों, शैक्षणिक स्थल, प्रशासनिक स्थल, स्कूल-कालेज प्लस टू में पौधारोपण किया गया है। कहा कि पौधारोपण की मुहिम का मुख्य उददेश्य पर्यावरण प्रदूषण रहित समाज का निर्माण करना है। जिस तरह से प्राकृतिक संसाधन का दोहन हो रहा है, उससे पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना अति आवश्यक है। वहीं, श्री हरि प्लस टू के प्रिंसिपल किरण हेरेंज ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक शिक्षिकाएं, नगर संगठन मंत्री गुडु राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महावीर दास, भाजपा युवा मोर्चा खूंटी जिला महामंत्री दीपक तिग्गा, कुलदीप महतो, सहिंदर महतो, निशा कुमारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी