किशोरियों को मिले सही पोषण

तोरपा : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1 से 30 सितंबर तक हर घर पोषण त्योहार अभिय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 08:05 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 08:05 PM (IST)
किशोरियों को मिले सही पोषण
किशोरियों को मिले सही पोषण

तोरपा : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1 से 30 सितंबर तक हर घर पोषण त्योहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान शुक्रवार को संत अन्ना बलिका उच्च विद्यालय तोरपा में आयोजित कार्यक्रम में किशोरियों को सही पोषण का संदेश देते हुए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सीडीपीओ पूर्णिमा सिन्हा ने स्कूल की छात्राओं को लड़कियों को पोषण के लिए क्या क्या अहार व परहेज करना है उसके बारे में बताया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि कुपोषण से बचने के लिए संतुलित भोजन करना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। उन्होंने किशोरियों को मासिक घर्म के दौरान साफ -सफाई बरतने, व्यक्तिगत स्वच्छता व सुरक्षित साधनों के बारे जानकारी दी। प्रमुख रोशनी गुड़िया ने कहा कि लोगों को हरी पत्तेदार सब्जी, दूध, अंडा, फल इत्यादि का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। उप प्रमुख सोफिया सुल्ताना ने सही उम्र में विवाह के बारे में बताया। मौके पर प्रदान के चंदन कुमार, रेफरल अस्पताल के डॉ अपूर्वा घोष, सि. अलमा बिलुंग, सि. उर्मिला सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी