अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ की हड़ताल जारी

झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ की हड़ताल जारी है। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष निकोलस सुरीन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:45 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:18 AM (IST)
अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ की हड़ताल जारी
अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ की हड़ताल जारी

खूंटी : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ की हड़ताल जारी है। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष निकोलस सुरीन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हड़ताल से वापस लौटने का दबाव बनाया जा रहा है लेकिन संघ आंदोलन पर अडिग है। स्वास्थ्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को इस आशय का पत्र लिखा है कि यदि सात अगस्त तक हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 56, 57 और 65 के तहत सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी लेकिन संघ इस धमकी से डरने वाला नहीं है। यदि एक भी अनुबंधकर्मी को बर्खास्त किया जाएगा तो सभी अनुबंध र्मी सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंप देंगे और एक को भी गिरफ्तार किया गया तो सभी सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अनुबंध में कार्यरत कर्मियों का सीधा समायोजन किए जाने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। इसके तहत गत 19 मई को कैंडल मार्च निकाला गया था। 20 मई से तीन दिन तक काला बिल्ला लगाकर काम किया गया था और 25 जुलाई को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को सौंपा गया था।

chat bot
आपका साथी