2019 में विकास व विकास विरोधियों के बीच लड़ाईः भाजपा

भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में भाजपा तो चाहती ही है कि पूरा विपक्ष गठबंधन बनाकर चुनाव लड़े।

By Edited By: Publish:Thu, 04 Oct 2018 09:19 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 01:52 PM (IST)
2019 में विकास व विकास विरोधियों के बीच लड़ाईः भाजपा
2019 में विकास व विकास विरोधियों के बीच लड़ाईः भाजपा

खूंटी। भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक नगर भवन खूंटी में आयोजित हुई। गुरुवार को हुई बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री, सांसद, मंत्री जिला अध्यक्ष से लेकर बूथस्तर तक के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें चुनाव की तैयारी से लेकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विचार व्यक्त किए गए। इस मौके पर सासद कड़िया मुंडा ने कहा कि 2019 में होने वाले चुनाव को लेकर हम कितना तैयार हैं, इसका आकलन हमें करना है। जिले से लेकर पंचायत के एक-एक पदाधिकारी जिम्मा लें। उन्होंने कहा कि हमें अबतक मिली सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में भाजपा तो चाहती ही है कि पूरा विपक्ष गठबंधन बनाकर चुनाव लड़े। भाजपा 2019 के चुनाव में गठबंधन को एक साथ धूल चटाएगी। आगामी चुनाव में विकास और विकास विरोधी के बीच की लड़ाई लड़नी है। इसमें भाजपा केंद्र व राज्य में फिर से भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विपक्ष की नकारात्मक छवि को जनता के सामने लाने की अपील की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने चुनाव के लिए तैयार होने की अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी के संदेश को पहुंचाएं।

पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि योजनाओं करा लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब वंचित लोगों के पास पहुंचे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की। मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिला 20 सूत्री कमेटी के उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, सुरेश जायसवाल, विनोद नाग, कृपा सिंधु बेहरा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पत्थलगड़ी विपक्ष की है चाल
नगर भवन में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में पत्रकारों को बताते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि खूंटी में शुरू से ही भाजपा का जनाधार रहा है। जिसे तोड़ने के लिए विपक्ष के द्वारा पत्थलगड़ी विवाद लाकर जिले का माहौल को विषाक्त करने की कोशिश की गई है। लेकिन अब विपक्ष की चाल को जनता भलीभाति जान गई है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत से फिर सता में लाएगी।

chat bot
आपका साथी