संस्कृति को बचाने के लिए आएं आगे

संवाद सूत्र सोनाहातू यंग स्टार क्लब के तत्वावधान में रविवार को स्व डॉ. रामदयाल मुंडा मंच भ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 01:49 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 01:49 AM (IST)
संस्कृति को बचाने के लिए आएं आगे
संस्कृति को बचाने के लिए आएं आगे

संवाद सूत्र, सोनाहातू : यंग स्टार क्लब के तत्वावधान में रविवार को स्व डॉ. रामदयाल मुंडा मंच भकुवाडीह में छोटानागपुर सास्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन कुरमाली भाषा परिषद् के अध्यक्ष सह झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ राजा राम महतो ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति ही झारखंड व पश्चिम बंगाल की धरोहर है। इसलिए संस्कृति की विरासत को बचाने के लिए हम सबों को आगे आने की जरूरत है। वहीं बारिश के बावजूद भी विभिन्न तरह के रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर विजराज महतो, कवि देवेन्द्र नाथ महतो, महानंद पुरान, फुलेशवर महतो, अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष समीर महतो, उमेश महतो, लक्ष्मण, अमरीश, जगमोहन, दिलेशवर आदि सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी