खूंटी में आठ किलाे अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Opium smuggler arrested. झारखंड के खूंटी में पुलिस ने आठ किलाे अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 04:12 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 04:12 PM (IST)
खूंटी में आठ किलाे अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
खूंटी में आठ किलाे अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खूंटी। झारखंड के खूंटी में सोमवार की रात मारंगहादा थाना पुलिस ने एक तस्कर को 8.30 किलो अवैध अफीम के साथ धर दबोचा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आलोक ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार की रात गुप्त सूचना मिली कि मारंगहादा थानांतर्गत ग्राम कुरकुट्टू में कुछ लोग अफीम की बिक्री करने वाले हैं। सूचना के सत्यापन व कार्रवाई के लिए खूंटी एसडीपीओ आशीष कुमार महली के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम में मारंगहादा थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक भजन लाल महतो, अवर निरीक्षक दिगंबर पांडेय, सहायक अवर निरीक्षक मिथलेश जमादार समेत सशस्त्र पुलिस बल को शामिल किया गया।

छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कुरकुट्टा में दबिश दी और स्थानीय निवासी गेंडा मुंडा के पुत्र डोगे मुंडा को आठ किलो 300 ग्राम अफीम के साथ रंगेहाथ दबोच लिया। हालांकि उसका एक साथी सोमा मुंडा अंधेरा एवं झाड़ियों का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। आरोपित डोगे मुंडा के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया है। 

chat bot
आपका साथी