छह माह गर्भ से थी किशोरी, तौलिया का फंदा बनाकर की आत्महत्या

जरियागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय एक किशोरी ने सोमवार की रात गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि वह छह माह से गर्भवती थी। गर्भ ठहरने व लोक लाज के कारण उसने बेर के पेड़ में तौलिया को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों के अनुसार सोमवार की शाम खाना खाने के बाद करीब आठ बजे वह घर से निकली थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 08:44 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 08:44 PM (IST)
छह माह गर्भ से थी किशोरी, तौलिया का फंदा बनाकर की आत्महत्या
छह माह गर्भ से थी किशोरी, तौलिया का फंदा बनाकर की आत्महत्या

संवाद सूत्र, कर्रा (खूंटी) : जरियागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय एक किशोरी ने सोमवार की रात गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि वह छह माह से गर्भवती थी। गर्भ ठहरने व लोक लाज के कारण उसने बेर के पेड़ में तौलिया को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों के अनुसार सोमवार की शाम खाना खाने के बाद करीब आठ बजे वह घर से निकली थी। रात को घर नहीं आने पर उसके स्वजन उसे खोजते रहे। नहीं मिलने पर सभी थक हारकर घर वापस लौट आए। सुबह खुखरी (मशरूम) चुनने वालों ने लड़की के शव को देखकर गांव वालों को इसकी सूचना दी। स्वजनों ने वहां जाकर लड़की की पहचान की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जरियागढ़ थाना की पुलिस को दिया। पुलिस आवश्यक छानबीन करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर थाना में रखी है।

------

काम करने गई थी दिल्ली

आत्महत्या करने वाली नाबालिग गांव की अन्य लड़कियों के साथ काम करने दिल्ली गई थी। वहां से वह जुलाई माह में दिल्ली से वापस घर लौटी थी। लौटने के बाद से वह तनाव में रहती थी। स्वजनों ने बताया कि उसे इस हाल तक पहुंचाने वाले के बारे में पूछने पर उसने लड़का के बारे कुछ नहीं बताया था। उसके साथ दुष्कर्म हुआ था या किसी ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ गलत हरकत की पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। इस संबंध में जरियागढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है, पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शीघ्र ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी