खूंटी से तीन और तोरपा से एकमात्र महिला उम्मीदवार ने भरा पर्चा

आज देश में आधी आबादी की बात की जाती है लेकिन जब चुनाव की बात आती है तो सभी दल महिलाओं पर दांव खेलने से गुरेज करने लगते हैं। इसका जीवंत प्रमाण है कि इस बार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 08:51 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 10:07 PM (IST)
खूंटी से तीन और तोरपा से एकमात्र महिला उम्मीदवार ने भरा पर्चा
खूंटी से तीन और तोरपा से एकमात्र महिला उम्मीदवार ने भरा पर्चा

खूंटी : आज देश में आधी आबादी की बात की जाती है लेकिन जब चुनाव की बात आती है तो सभी दल महिलाओं पर दांव खेलने से गुरेज करने लगते हैं। इसका जीवंत प्रमाण है कि इस बार के विधान सभा चुनाव में खूंटी व तोरपा विधान सभा सीट के लिए महिला प्रत्याशियों की भागीदारी नगण्य है। 60-खूंटी सुरक्षित विधान सभा सीट के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें से महिला प्रत्याशियों की संख्या मात्र तीन है। वहीं 59-तोरपा सुरक्षित सीट के लिए 10 प्रत्याशियों में मात्र एक महिला प्रत्याशी है। खूंटी से झाविमो की दयामनी बारला, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी की सिविल कंडुलना तथा भारतीय ट्राइबल पार्टी से मीनाक्षी मुंडा ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं तोरपा से एकमात्र महिला प्रत्याशी लोक जनशक्ति पार्टी से अविनाशी मुंडू हैं।

chat bot
आपका साथी