राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान से बड़ा कोई गौरव नहीं : एसपी

राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान से बड़ा गौरव व सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता है। यह बात पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कही। वे सोमवार को एसएस उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 07:26 PM (IST)
राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान से बड़ा कोई गौरव नहीं : एसपी
राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान से बड़ा कोई गौरव नहीं : एसपी

खूंटी : राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान से बड़ा गौरव व सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता है। यह बात पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कही। वे सोमवार को एसएस उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित शहीद दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश के सर्वस्व बलिदान करने वाले वीर सपूतों को जन्म देने वाले माता-पिता को हम नमन करते हैं। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले क्रांतिकारियों व शहीदों ने सुंदर देश का सपना संजोया था। हम सबको मिलकर उनके सपनों से भी बेहतर देश का निर्माण करना है। इसमें सभी की भूमिका होनी चाहिए। समाज के हर तबके व हर वर्ग के लोगों को अपने स्तर पर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहिए। सरकार द्वारा निर्धारित नियम कानून का अनुपालन सही ढंग से करना चाहिए। समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। धार्मिक सौहार्द बनाए रखते हुए समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों का जीवन अनुकरणीय है। हमें अपने जीवन में उनके हर पहलू को उतारने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करके ही हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

एसएस उच्च विद्यालय की प्राचार्य अनीमा तिर्की ने एसएस उच्च विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न सुरक्षा बलों में बहाल हुए विद्यालय के चार पूर्व छात्रों की शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि विद्यालय के पूर्व छात्र शहीद आरक्षी बुधुवा मुंडा, शहीद आरक्षी मनोज बाखला, शहीद जवान जीवन कुमार व शहीद जवान अलवीनुस बारला के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। डीएसपी मुख्यालय जयदीप तिग्गा तथा उप प्रमुख जितेन्द्र कश्यप ने भी समारोह को संबोधित किया। समारोह में चारों शहीद जवानों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर इन सभी शहीद जवानों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रामराय मेलगांडी ने किया और राजेश दास ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट मौन धारण कर शहीदों को नमन किया। समारोह में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार साहू, विहिप नेता प्रियांक भगत, खूंटी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी