पंचायत सचिवों की हड़ताल जारी

झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर गत एक अक्टूबर से जारी जिला पंचायत सचिव संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 14वें दिन सोमवार को भी जारी रही। पंचायत सचिव अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:32 PM (IST)
पंचायत सचिवों की हड़ताल जारी
पंचायत सचिवों की हड़ताल जारी

खूंटी : झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर गत एक अक्टूबर से जारी जिला पंचायत सचिव संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 14वें दिन सोमवार को भी जारी रही। पंचायत सचिव अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे हुए हैं। सरकार द्वारा हड़ताल को समाप्त करने की दिशा में कोई ठोस कदम न उठाए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

धरना सभा को संबोधित करते हुए पंचायत सचिव संघ के जिला मंत्री मालदेव राम ने कहा कि पंचायत सचिव को 2400 रुपये ग्रेड वेतनमान देने, मनरेगा से मुक्त करने, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी के पचास प्रतिशत पद वरीयता के आधार पर अविलंब प्रोन्नति प्रदान करना आदि हमारी मुख्य मांगें हैं।

उन्होंने कहा काफी लंबे अरसे पूर्व झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ ने सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा था लेकिन सरकार ने पंचायत सचिवों की मांगों पर कोई फैसला नहीं किया। इस कारण बाध्य होकर हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। धरना देने वालों में इंद्रनाथ महली, लखीचरण ठाकुर, शोभा महतो, प्रभुदास मुंडू, गोपाल गोप, विश्वनाथ सिंह, ललित महतो, रामू साहू, धानी ओड़ेया, गुटरु उरांव, राजकुमार सिंह, भुनू साहू, जयधर सिंह, कृष्णा महतो, दुखेन्द्र ठाकुर, जीतमोहन महतो, बिरसा उरांव, सहोदर महतो, जगरनाथ पूर्ति, विक्रम रुंडा, वीरसिंह मुंडू, नित्यानंद महतो, रमेन होरो, लालमोहन सिंह, सोबरन राम कांशी, उमेश्वर कांशी एवं धनेश्वर नाग आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी