ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति किया प्रेरित

जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन के माध्यम से लगातार आमलोगों के बीच विविध विषयों के संदर्भ में जागरूकता से संबंधित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 06:25 PM (IST)
ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति किया प्रेरित
ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति किया प्रेरित

खूंटी : जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन के माध्यम से लगातार आमलोगों के बीच विविध विषयों के संदर्भ में जागरूकता से संबंधित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एलईडी वाहन के माध्यम से अड़की प्रखंड के सिदरी पंचायत मुख्यालय में वीडियो क्लिप दिखाकर लोगों के बीच योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान जल संरक्षण की महत्ता को दर्शाने के उद्देश्य से वीडियो क्लिप का प्रदर्शन किया गया। इसमें विभिन्न माध्यमों से जल संरक्षण, रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिग, सोख्ता गड्ढा आदि से सम्बंधित विशेष जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि सोख्ता गड्ढा किस प्रकार जल संरक्षण के लिए सार्थक सिद्ध होता है। बताया गया कि अगर इस्तेमाल किए गए जल का यदि उचित निपटान नहीं किया जाता है तो गंदगी को बढ़ावा मिलता है। इसके लिए सोख्ता गड्ढा एक ढंका हुआ झरझरी दीवार युक्त गड्ढा है जो इस्तेमाल के बाद बचे हुए जल को धीरे-धीरे सोखता है। इस कारण उपयोग में आया हुआ जल पुन: रिसकर भू-जल को रिचार्ज करता है।

chat bot
आपका साथी