किसानों के बीच कृषि यंत्र वितरित

झारखंड ट्राईबल डेवेलपमेंट सोसाइटी (जेटीडीएस) खूंटी की सहयोगी संस्था जनजागरण केंद्र के अड़की प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 06:50 PM (IST)
किसानों के बीच कृषि यंत्र वितरित
किसानों के बीच कृषि यंत्र वितरित

अड़की : झारखंड ट्राईबल डेवेलपमेंट सोसाइटी (जेटीडीएस), खूंटी की सहयोगी संस्था जनजागरण केंद्र के अड़की प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा, प्रखंड प्रमुख सीता नाग तथा कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित हुए। इस अवसर पर जेटीडीएस की ओर से खरीफ फसल में सहयोग प्रदान किए जा रहे लुपुंगहातु, हुड़वा, धोबा, बारूबेड़ा, गोड़ाहापा, बेड़ाहातु, चिरूडीह व बारीगाड़ा के लाभुक किसान भी उपस्थित हुए। मौके पर 81 लाभुक किसानों के बीच कृषि यंत्र कोनोवीडर, ड्राईलेंडवीडर का वितरण विधायक ने किया। कार्यक्रम को सफल बनने में शम्भू कुमार, मोहन राम लोहरा, माइकल मुंडा, धनसिंह मुंडा, गुरूवा सिंह मुंडा की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में सैना सिंह मुंडा, संबल सिंह मुंडा, विजय मुंडा, गुरुदयाल पाहन व बुधनी देवी इत्यादि लाभुकों को कृषि यंत्र प्रदान किए गए।

chat bot
आपका साथी