कुरीतियों को दूर करने का लें संकल्प : मंत्री

खूंटी : खूंटी जिला हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर हम गांवों में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लें। यह बात ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने सोमवार को कही। वे पड़हा राजा, मानकी, मुंडा, ग्राम प्रधान व डाकुवा के सम्मान के लिए नगर भवन में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Dec 2018 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 24 Dec 2018 10:09 PM (IST)
कुरीतियों को दूर करने का लें संकल्प : मंत्री
कुरीतियों को दूर करने का लें संकल्प : मंत्री

खूंटी : खूंटी जिला हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर हम गांवों में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लें। यह बात ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने सोमवार को कही। वे पड़हा राजा, मानकी, मुंडा, ग्राम प्रधान व डाकुवा के सम्मान के लिए नगर भवन में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब गांवों से कुरीतियां दूर हो जाएंगी, तभी समाज आगे बढ़ेगा और आदर्श समाज बनेगा। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से प्राचीन परंपराओं का पालन करने वाले खूंटी जिले के मानकी मुंडा को आर्थिक रूप से सशक्त करने की बात रखी थी। मुख्यमंत्री ने तत्काल निर्णय लेते हुए खूंटी ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में पड़हा राजा, मानकी, मुंडा, ग्राम प्रधान व डाकुवा को प्रतिमाह सम्मान राशि देने का फरमान जारी कर दिया। इसके तहत मानकी को तीन हजार, ग्रामप्रधान व मुंडा को दो हजार एवं डाकुवा को एक हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी, जोकि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। सरकार आपके हित में काम कर रही है। इसलिए आपका भी दायित्व बनता है कि सरकार के साथ मिलकर चलें। मंत्री ने उपायुक्त सूरज कुमार को निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि माह की 30 तारीख को सभी के बैंक खाते में सम्मान राशि पहुंच जाए।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा, एसडीओ प्रणव कुमार पॉल, अपर समाहर्ता रंजीत लाल, झालको डायरेक्टर राजेन्द्र किशन व भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह को उपायुक्त सूरज कुमार व अनुमंडल पदाधिकारी ने भी संबोधित किया। बाद में कुछ मानकी, मुंडा व ग्राम प्रधान को मंत्री ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही कुछ लोगों को टोकन स्वरूप सम्मान राशि का चेक प्रदान किया गया।

chat bot
आपका साथी