¨हदी का अधिक से अधिक करें प्रयोग : डॉ. पूर्ति

खूंटी : बिरसा कॉलेज में बुधवार को ¨हदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 07:29 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 07:29 PM (IST)
¨हदी का अधिक से अधिक करें प्रयोग : डॉ. पूर्ति
¨हदी का अधिक से अधिक करें प्रयोग : डॉ. पूर्ति

खूंटी : बिरसा कॉलेज में बुधवार को ¨हदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एन. पूर्ति, विभागाध्यक्ष जेरमेन किड़ो ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रीति मुर्मू, सह-अतिथि डॉ. बीना पाठक उपस्थित हुईं। मौके पर प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि ¨हदी का ज्यादा से ज्याद प्रचार होना चाहिए। ¨हदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ¨हदी भाषा को लोग आसानी से समझ जाते हैं। इसे बोलना भी आसान है। ¨हदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. चंद्रशेखर ¨सह, डॉ संगीता परेशान्ति संगा, मधुरा केरकेट्टा ने ¨हदी दिवस के उपलक्ष्य पर अपनी अपनी बात रखी। वहीं, ¨हदी विभागाध्यक्ष जे. किड़ो ने प्रत्येक व्यक्ति ¨हदी के उत्थान एवं प्रसार में अपना अपना योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को शुद्ध ¨हदी लिखने, शुद्ध ¨हदी पढ़ने का संदेश दिया गया। मौके पर डॉ. एके महतो, डॉ. केएम महतो, डॉ. यूसीएन तिवारी, एसएम यादव, राजकुमार गुप्ता, घनश्याम मिश्रा, विजय प्रधान, नगेंद्र राम, डॉ. चंद्रशेखर ¨सह, चम्बर उरांव, मधुरा केरकेट्टा, डॉ. संगीता परेशान्ति संगा सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी