अफीम तस्करी के आरोपी जिप सदस्य गिरफ्तार

खूंटी : एसपी अश्रि्वनी कुमार सिन्हा की गुप्त सूचना पर जिला पुलिस ने सोमवार की रात छापामारी कर ख

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 11:01 PM (IST)
अफीम तस्करी के आरोपी जिप सदस्य गिरफ्तार
अफीम तस्करी के आरोपी जिप सदस्य गिरफ्तार

खूंटी : एसपी अश्रि्वनी कुमार सिन्हा की गुप्त सूचना पर जिला पुलिस ने सोमवार की रात छापामारी कर खूंटी से अफीम तस्करी के आरोपी जिला परिषद सदस्य पौलुस सोय को बिंदा से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी ने बताया कि 17 जून 2018 को दो लड़किया अफीम की खेप के साथ मरचा मोड़ में पकड़ी गई थीं। दोनों रिश्ते में आपस में बहन हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों लड़कियों ने पौलुस सोय का अफीम होने की बात स्वीकारी थी। साथ ही पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को अफीम पहुंचाने जाने की बात कही थी। दोनों का नाम शिलवंती कोनगाड़ी पिता इसदोर कोनगाड़ी एवं एग्रेनसिया कोनगाडी पिता सैमुल कोनगाड़ी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पौलूस सोय ने पूछताछ में अफीम की तस्करी की बात स्वीकार की है। साथ ही पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप से सांठ-गांठ की बात स्वीकार की है। उसके ऊपर रनिया थाना में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस को उसकी बहुत दिनों से तलाश थी।

chat bot
आपका साथी