कर्रा में निकला मुहर्रम का जुलूस

कर्रा : कर्रा में शुक्रवार को परंपरागत तरीके से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में प्रखंड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:21 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:21 PM (IST)
कर्रा में निकला मुहर्रम का जुलूस
कर्रा में निकला मुहर्रम का जुलूस

कर्रा : कर्रा में शुक्रवार को परंपरागत तरीके से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में प्रखंड क्षेत्र के सभी समुदाय के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जुलूस से पूर्व मस्जिद चौक पर सरकारी पदाधिकारियों व गांव के गणमान्य लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कई जगहों में अखाड़ा लगाया गया। इसमें युवकों ने लाठी, तलवार, भाला, बलुवा, मरकरी के अलावा अन्य हथियार से तरह-तरह के करतब दिखाए। इस मौके पर कर्रा थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी, बीडीओ सोमा उरांव, सीओ मेघनाथ उरांव, विनोद प्रसाद सोनी, मुखिया अजय टोप्पो, शिवकुमार लाल, विनोद भगत, युसूफ खलीफा, प्रदीप प्रसाद, परवेज खान, दिलीप सिन्हा, विष्णु सोनी, शेख फिरोज, मेंहदी हसन, नसीम अहमद, अफजल बाबा, मंसूर आलम, महमूद अंसारी, तारिक इकबाल, मो. जाहिद उर्फ सूर्या भाई, इम्तियाज अहमद, सलमान अली, बबलू खलीफा, इफसार आलम, अनसार अली, मो. माहीद, गुलफान परवेज, जमुना, लोरेंस के अलावा कर्रा, लोधमा, गोविंदपुर, बरवादाग, बिरदा, लरता, लिमड़ा, तिर्की गांव के लोग जुलूस में उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी