पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो होगी परेशानी : कड़िया

खूंटी राष्ट्रीय वन महोत्सव दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 08:10 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 08:10 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो होगी परेशानी : कड़िया
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो होगी परेशानी : कड़िया

खूंटी : राष्ट्रीय वन महोत्सव दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अगुवाई में हुए पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा के वयोवृद्ध नेता पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने अनिगड़ा स्थित आवासीय परिसर में फलदार वृक्ष के पौधे लगाए। इसके अलावा नगर पंचायत के निर्माणाधीन कार्यालय परिसर, तिरला पंचायत के टोरंकेल गाव, कुंजला और तोरपा के डोडमा गाव में पौधारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। मौके पर कड़िया मुंडा ने कहा कि जिस गति से पूरे विश्व में पर्यावरण संकट बढ़ता जा रहा है। वह आने वाले समय के लिए खतरे की घटी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण पूरी मानव जाति के लिए खतरा उत्पन्न होता जा रहा है। कड़िया मुंडा ने कहा कि यदि हम अभी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए, तो आने वाला समय संकट भरा हो जाएगा। उन्होंने लोगो से अपील की कि हर व्यक्ति दो पौधे अवश्य लगाए, ताकि वायुमंडल प्रदूषित ने हो और संक्रमण का खतरा न रहे। तोरपा में पौधारोपण करते हुए विधायक कोचे मुंडा ने पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। इन कार्यक्रमों में नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, उपाध्यक्ष राखी कश्यप, जिला उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत, सासद प्रतिनिधि मनोज कुमार, वार्ड पार्षद अनूप साहू, नगर अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, लव चौधरी, कृष्णानंद तिवारी, मदन मोहन मिश्र, संजय साहू, रुपेश जायसवाल, सोनू कुमार, महावीर राम, जगदीश गौंझू, मनोहर नाग आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी