कोरोना से संक्रमित भाजपा कार्यकर्ता की मौत

मुरहू प्रखंड अंतर्गत महादेव मंडा बस्ती निवासी भाजपा कार्यकर्ता 35 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की गत सोमवार की रात मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार एरेंडा स्थित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती उक्त युवक की स्थिति सोमवार शाम गंभीर हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 09:17 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:39 AM (IST)
कोरोना से संक्रमित भाजपा कार्यकर्ता की मौत
कोरोना से संक्रमित भाजपा कार्यकर्ता की मौत

खूंटी : मुरहू प्रखंड अंतर्गत महादेव मंडा बस्ती निवासी भाजपा कार्यकर्ता 35 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की गत सोमवार की रात मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार एरेंडा स्थित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती उक्त युवक की स्थिति सोमवार शाम गंभीर हो गई। इस पर आनन-फानन में उसे रात आठ बजे कोविड अस्पताल से रांची के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खूंटी के भगत सिंह चौक में स्टूडियो चलाने वाले उक्त युवक की मृत्यु की सूचना मंगलवार सुबह फैलते ही खूंटी व मुरहू आदि क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। लोगों को सहसा विश्वास ही नहीं हो रहा था कि हट्टे कट्टे मधुर स्वभाव के इस युवक को कोरोना ने इतनी जल्द कैसे लील लिया। जानकारी के अनुसार गत 28 जुलाई को रांची के एक निजी अस्पताल में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रांची में किसी अस्पताल ने उसे भर्ती नहीं लिया। इस पर 29 जुलाई को वह खूंटी के डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक का एक छोटा बच्चा है। उसका दाह संस्कार रांची में ही किए जाने की बात बताई जा रही है। इस बीच मंगलवार को उसके परिवार के सदस्यों की कोरोना जांच की गई, जिसमें परिवार के सात सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अतिरिक्त मुरहू बस्ती के ही एक अन्य संक्रमित युवक के दो परिजन भी मंगलवार को संक्रमित पाए गए। इन सभी संक्रमित लोगों को जिला डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

-----

इन लोगों ने जताया शोक

उसके आकस्मिक निधन पर विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल, जिला व्यवसाई संघ के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, मुरहू के शिक्षक सकलदीप भगत व डॉ. डीएन तिवारी आदि लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी