कृषि कानून के खिलाफ काग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:07 AM (IST)
कृषि कानून के खिलाफ  काग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
कृषि कानून के खिलाफ काग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

खूंटी : केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुशील सागा और प्रभारी सयूम अंसारी के नेतृत्व में मारंगहादा पंचायत के कई गावों में हस्ताक्षर अभियान चलाया। मौके पर सुशील सागा और सयूम अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार का कृषि कानून किसानों के हित के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि काग्रेस इस काले कानून का लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि इस काले कानून के खिलाफ पूरे जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर मंगल मुंडा, लिट्टा नागरोयन टूटी, निर्मला हेमरोम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी