भाजपाइयों ने अटल बिहारी को किया नमन

खूंटी : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जिला स्तर से बूथ स्तर तक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की 94वीं जयंती मनाई। जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Dec 2018 06:35 PM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 06:35 PM (IST)
भाजपाइयों ने अटल बिहारी को किया नमन
भाजपाइयों ने अटल बिहारी को किया नमन

खूंटी : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जिलास्तर से बूथ स्तर तक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती मनाई। जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि अटल जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के विकास में अटलजी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अटल जी भले ही आज हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य हमें उनकी याद दिलाते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत, महामंत्री विनोद नाग, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनूप साहू, मंत्री लीलू पाहन, जगदीश गंझू, मीडिया प्रभारी लव चौधरी, किशू तिवारी, विकास चौधरी व प्रियांक भगत आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी