जिले में अब तक आए 14,774 प्रवासी

कोविड-19 संकट को लेकर लॉकडाउन के कारण अलग-अलग राज्यों व झारखंड के दूसरे जिलों में फंसे प्रवासियों का गृह जिला खूंटी आगमन जारी है। गत सात सितंबर को रनिया व खूंटी प्रखंड के लिए एक-एक प्रवासी को लाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 06:28 PM (IST)
जिले में अब तक आए 14,774 प्रवासी
जिले में अब तक आए 14,774 प्रवासी

खूंटी : कोविड-19 संकट को लेकर लॉकडाउन के कारण अलग-अलग राज्यों व झारखंड के दूसरे जिलों में फंसे प्रवासियों का गृह जिला, खूंटी आगमन जारी है। गत सात सितंबर को रनिया व खूंटी प्रखंड के लिए एक-एक प्रवासी को लाया गया। जिला सर्विलेंस इकाई, खूंटी के अनुसार सात सितंबर 2020 तक विभिन्न राज्यों से 14774 महिला-पुरुष मजदूर व अन्य प्रवासी खूंटी जिला में पहुंचे। इनमें से 115 प्रवासी होम क्वारंटाइन और 59 प्रवासी सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती हैं। 14600 प्रवासी क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण करने के बाद क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त हो चुके हैं।

तोरपा प्रखंड के विभिन्न गांवों के लिए 3009 श्रमिक व अन्य प्रवासी आए। इनमें से 69 प्रवासी होम क्वारंटाइन व 51 प्रवासी सरकारी क्वारंटाइन में हैं। 2889 प्रवासी क्वारंटाइन की अवधि पूरी हो जाने पश्चात क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त हो चुके हैं। कर्रा प्रखंड के अलग-अलग गांवों के लिए 5605 श्रमिक व अन्य प्रवासी जिला मुख्यालय, खूंटी पहुंचे। सभी लोगों को क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण करने के बाद क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त किया जा चुका है। खूंटी प्रखंड के विभिन्न गांवों के लिए 1865 श्रमिक व अन्य प्रवासी जिला मुख्यालय, खूंटी आए। 24 प्रवासी होम क्वारंटाइन में हैं। 1841 प्रवासी क्वारंटाइन की अवधि पूरी करने के बादं क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त हो चुके हैं। मुरहू मुरहू प्रखंड के विभिन्न गांवों के लिए 1384 श्रमिक व अन्य प्रवासी जिला मुख्यालय, खूंटी लाए गए। इनमें से एक प्रवासी होम क्वारंटाइन व छह प्रवासी सरकारी क्वारंटाइन में हैं। 1377 लोग क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण करने के बाद क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त हो चुके हैं। रनिया प्रखंड के विभिन्न गांवों के लिए 1685 श्रमिक व अन्य प्रवासी जिला मुख्यालय, खूंटी पहुंचे। इनमें से दो प्रवासी होम व दो प्रवासी सरकारी क्वारंटाइन में हैं। 1681 लोगों को अ की अवधि पूर्ण करने के बाद क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त किया जा चुका है। अड़की प्रखंड के विभिन्न गांवों के लिए 1039 श्रमिक व अन्य प्रवासी जिला मुख्यालय, खूंटी आए। इनमें से 19 प्रवासी होम क्वारंटाइन में हैं। 1020 लोग क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण करने के बाद क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त हो चुके हैं। वहीं खूंटी सहित अन्य प्रखंड के विभिन्न गांवों के लिए 187 प्रवासी श्रमिक व अन्य लोग जिला मुख्यालय, खूंटी पहुंचे थे। सभी प्रवासी क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण करने के बाद क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी