महाअभियान के पहले दिन 1253 लोगों को लगा टीका

ोरपा प्रखंड में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए टीकाकरण को लेकर अभ्जि्ञयान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:12 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:12 AM (IST)
महाअभियान के पहले दिन 1253 लोगों को लगा टीका
महाअभियान के पहले दिन 1253 लोगों को लगा टीका

संवाद सूत्र, तोरपा : तोरपा प्रखंड में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए शुक्रवार से टीकाकरण का महाअभियान शुरू किया गया। महाअभियान के दौरान पहले दिन प्रखंड के 16 पंचायतो में मोबाइल वैन भेज कर टीकाकरण कराया गया। पूरे प्रखंड में पहले दिन महाअभियान के दौरान 1253 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस महाअभियान के दौरान 11054 लोगों को टीका लगान का लक्ष्य रखा गया है। तोरपा प्रखंड में शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो इसके लिए महाअभियान के दौरान पहले दिन डीपीआरओ उषा मुंडू, बीडीओ दयानंद कारजी, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ सुदीप कच्छप, सरवर इकबाल सहित जेएसएलपीएस, गैर सरकारी संस्थान प्रदान, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया सहित कई लोग इस कार्य में जुटे रहे। महाअभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामांचलों के खेत-खलिहानों तक पहुंची और जो जहां मिल रहा था उसे उसी स्थान पर टीका लगाया जा रहा था। महाअभियान के पहले दिन तोरपा प्रखंड की उप प्रमुख सोफिया सुल्ताना ने दूसरा डोज लिया। प्रखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग प्रखंड को शत-प्रतिशत टीकाकरण वाला प्रखंड बनाने की मुहिम में जुट गया है।

वाहन जांच अभियान चलाकर 65 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

संवाद सूत्र, कर्रा (खूंटी) : कर्रा थाना चौक में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन वाहन जांच अभियान चलाकर अबतक वैक्सीन नहीं लगाने वालों को वैक्सीन लगाया गया। कर्रा प्रखंड में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. सुनील खलखो व थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन महज डेढ़ घंटे में 65 राहगीरों के वाहनों को रोक-रोककर वैक्सीनेशन कराया गया। वैक्सीनेशन अभियान के दौरान सिविल सर्जन डॉ साथी घोष और डीपीएम कानन बाला तिर्की कर्रा पहुंचकर कार्य का सराहना किया और अभियान को निरंतर चलाने की बात कही। डॉ. सुनील खलखो ने स्वास्थ्य टीम के सहयोगी के साथ राहगीरों को वैक्सीनेशन के महत्व की जानकारी देकर प्रेरित किया। अभियान सफल बनाने में स्वास्थ्य प्रशिक्षक प्रदीप कुंडू, एएनएम रश्मि रेणुका डुंगडुंग, शांति कुमारी, दीपक कुमार, जयप्रकाश, बैजू कुमार, जाहिद खान, मक्सूद अंसारी के अलावे सीएचसी कर्रा व थाना कर्मी का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी